अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की अनुशंसा पर पांच व्यक्तियों को प्रधानमंत्री चिकित्सा सहायता की राशि प्राप्त हुई है। इस आशय की जानकारी देते हुए सांसद के निजी सचिव पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सुनैना देवी पति राजेंद्र महतो, ग्राम हरपुर पोस्ट गोरियाकोठी को तीन लाख बबुन्ती देवी ,पति सुबोध ओझा ग्राम +पोस्ट कटसा, जिला सिवान को तीन लाख कविता देवी पति भृगुनाथ सहनी, ग्राम- मुरलीपुर , थाना -तरैया, जिला सारण को ₹112100, प्रीति कुमारी पिता विजय चौधरी, ग्राम पोस्ट कन्हौली मनोहरपुर, थाना बनियापुर जिला सारण को ₹84600, वही मंजू देवी पति राजनाथ तिवारी ग्राम+ पोस्ट मंगोलापुर मठिया को ₹97100 की राशि प्राप्त हुई है। सभी लाभुकों ने इस बावत सांसद के पास आवेदन दिया था। वही सहायता राशि मिलने पर सभी ने सांसद के प्रति कृतज्ञता जाहिर की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग