राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। सिवान जिले के चैनपुर में हुए बैंक लूट कांड मामले में सिवान पुलिस ने मांझी थाना क्षेत्र के मियां पट्टी गांव में गौतम प्रसाद के मकान पर रविवार की सुबह छापेमारी की। छापेमारी स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि पिछले गुरुवार को सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार स्थित बंधन बैंक से हथियार बंद अपराधियों ने ₹152645 की लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिस घटना में अपराधी सीसीटीवी कैमरा एवं डीबीआर भी लेकर चले गए थे। इस संबंध में सूचना के आधार पर मांझी एवम सिसवन थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से मियांपट्टी निवासी स्व गौतम प्रसाद के आवास पर छापेमारी की। लेकिन पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग