राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आह्वान पर रविवार को महंगाई के विरोध में मांझी में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा रैली निकाली गई जिसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार यादव द्वारा किया गया। रैली प्रखंड मुख्यालय से प्रारंभ हुआ जो मुख्य मार्ग से होते हुए दक्षिण टोला तक पहुंच कर पुनः प्रखंड वापस लौट आया। रैली में बैलगाड़ी पर झंडा बांधकर सरकार के विरोध में कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य सरकार से इस्तीफे की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा की पेट्रोल डीजल गैस तेल दाल आदि सब चीजों का दाम आसमान छू रहा है। रैली में प्रखंड अध्यक्ष विनय यादव उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम युवा अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष अफजाल खां सोनू राय मोहम्मद शमशाद कृष्णा राम कन्हैया यादव सुभाष यादव दिल्ली राय आकाश यादव आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग