राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के सदस्यों ने किया पौधारोपण

  • पौधारोपण कर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के सदस्यों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का मंत्र
  • पौधारोपण अभियान की हुई शुरुआत, हर महीने चलेगा कार्यक्रम: जीकेसी

प्रो. संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। ग्लोबल कायस्थ कांग्रेस की सारण जिला इकाई के द्वारा गो-ग्रीन अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय श्री सुभाष ऑटोमोबाइल के परिसर में हुआ। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से छायादार, फलदार और  औषधीय पौधे परिसर में लगाए गयी। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पर्यावरण संतुलन और स्वच्छ हवा के लिए पेड़ बेहद जरूरी है। ऐसे में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने अब एक अभियान शुरू किया है जिसके तहत पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा।

वही श्री सुभाष ऑटोमोबाइल के निदेशक धंनजय श्रीवास्तव ने बताया कि आधुनिक दौर में पेड़ों की कटाई से पर्यावरण पर इसका असर पड़ा है। जो मौसम के बदलाव से साफ देखा जा सकता है। पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ लगाना बेहद जरूरी है। इस अभियान के तहत परिसर में औषधीय समेत अन्य पेड़ लगाए गए है। इस अवसर पर डॉ विद्याभूषण श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष किशोर कुमार, आईटी सेल के अध्यक्ष अभिजीत सिन्हा, जिला सचिव सुरभित दत्त, कोषाध्यक्ष प्रभात किरण हिमांशु, कार्यक्रम संयोजक व संयुक्त सचिव धंनजय कुमार गोलू, अभिषेक अरुण, विकास कुमार श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार श्रीवास्तव, अजितेश प्रकाश आदि उपस्थित थे।