राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। प्रभारी मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक जागरुकता समिति, सारण, छपरा के द्वारा बताया गया है कि जिला विधिक जागरुकता समिति, सारण छपरा के तत्वाधान में दिनांक 25 जुलाई रविवार को 10:30 बजे पूर्वाह्न में Legal Awarenes Programme on Commercial Disputes in Commercial Courts (PIMS) हेतु एक विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन राजकीय कन्या उच्च विद्यालय-सह-इंटर कॉलेज, छपरा, सारण में किया गया है और इस शिविर के सफल संचालन के लिए पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वंयसेवक, जिला विधिक स्वंय सेवक जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
वहीं 25 जुलाई रविवार को ही 11:30 बजे पूर्वाह्न में छपरा शहर के जिला स्कुल-सह-इंटर कॉलेज, में Legal Awarenes Programme on NALSA (Protection on Enforment of Tribal Rights) Scheme 2015 विषय पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन होगा जिसके सफल संचालन के लिए पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वंयसेवक, जिला विधिक स्वंय सेवक जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
तीसरे कार्यक्रम के बारे में प्रभारी मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक जागरुकता समिति द्वारा बताया गया की बाल संप्रेक्षण गृह, सारण, छपरा में किशोरों को उनके अधिकार एवं मुफ्त विधिक सहायता से संबंधित विषय पर जागरुक करने हेतु दिनांक 30 जुलाई को 11:00 बजे पूर्वाह्न में एक विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसके सफल संचालन के लिए पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वंयसेवक, जिला विधिक स्वंय सेवक जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण की प्रतिनियुक्ति की गयी है।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली