संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर के उत्तर स्थित बनपुरा मोड़ के समीप मंगलवार को बाइक सवार तीन अपराधकर्मियों द्वारा चाकू का भय दिखाकर एक राहगीर से बाइक तथा मोबाइल लूट ली गई। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि महम्मदपुर निवासी धनन्जय कुमार महतो किसी काम से रसूलपुर थाना क्षेत्र के झुखुडियामाई एसटीडी कॉलेज गए हुए थे। वापसी के क्रम में अपराधकर्मियों ने उनको बाइक रोक दी तथा हथियार का भय दिखाकर बाइक और मोबाइल छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधकर्मी महम्मदपुर बाजार के बीच गली से पूरब की तरफ भागने में सफल रहे। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष विकाश कुमार दल बल के साथ पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए। महम्मदपुर बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में अपराधकर्मियों की फ़ोटो कैद हो गयी है। जिसके आधार पर पहचान कर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के फिराक में जुट गयी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक हप्ता पूर्व को स्थानीय गांव पश्चिम टोला से द्वार पर खड़ी एक बाइक भी चोरों ने उड़ा ली थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग