संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बृद्ध ने गले मे फंदा डाल आत्महत्या कर लिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के कराह गांव की है। मृतक 65 वर्षीय लालबाबू साह बताए जाते है। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल छपरा भेजा दिया। थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के संबंध में आसपास के लोगों ने बताया की बृद्ध ने घर के बगल में स्थित काली स्थान के समीप सागवान के पेड़ पर गले मे फंदा डालकर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिए है। मामले की जानकारी बुधवार की सुबह हुई। जब स्थानीय लोग उसी रास्ते से शौच के लिये जा रहे थे। घटना की सूचना पर आसपास के सैकड़ो लोग घटना स्थल पर जुट गए। जहाँ लोगों के बीच परिवारिक कलह सहित कई अन्य प्रकार की चर्चा होती रही।कुछ लोगों का कहना था कि मंगलवार की रात्रि खाना पीना के बाद जब सब लोग सोने चले गए। उसके बाद बृद्ध रात्रि प्रहार में ही घर से बाहर निकलकर घटना को अंजाम दिए है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग