संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। त्याग एवं बलिदान का प्रतीक ईद-उल-अजहा(बक़रीद)का पर्व बुधवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपसी प्रेम एवं मेल-मिलाप के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाया।इस दौरान मुस्लिम भाइयो द्वारा कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकारी दिशा निर्देशों का पालन कर मस्जिदों के बजाय घरों में ही बकरीद की नमाज अदा की गई।नमाजियों ने बताया की कोरोना महामारी से निजात दिलाने के साथ-साथ देश और समाज में अमन,चैन और सुकून को लेकर अल्लाह तला से दुआ माँगी गई।ईद-उल-अजहा के नमाज़ अदा करने के बाद कुर्बानी की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।मौलाना मज़हर अंसारी ने बताया की खुद को खुदा के नाम पर कुर्बान कर देना, यानी अपनी सबसे प्यारी चीझ की कुर्बानी करना ही ईद-उल-अजहा का शाब्दिक अर्थ है।इधर घरों में नमाज अदा किए जाने को लेकर प्रायः सभी ईदगाहों में वीरानगी छाई रही।इस दौरान बच्चों ने एक दूसरे के साथ सेवइयां और मिठाईयां खाकर गले मिलते हुए एक दूसरे को मुबारकबाद दिया।वही शांतिपूर्ण माहौल में पर्व को संपन्न कराने को लेकर अंचलाधिकारी सह मजिस्ट्रेट स्वामीनाथ राम,बनियापुर थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी एवं सहाजितपुर थानाध्यक्ष रामयश राय अपने दल-बल के साथ गस्ती में जुटे रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग