राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेलखंड के एकमा स्टेशन के पश्चिमी रेलवे गुमटी के समीप बीते 17 जुलाई को रेलवे लाइन पार करने के दौरान अप लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट आकार मरी महिला की शिनाख्त जीआरपी द्वारा करायी गई है। राजकीय रेल पुलिस के विपीन पासवान व मृत्युंजय यादव ने बताया कि मृत महिला की पहचान हुस्सेपुर टोले रामनगर गांव के महंगू राम की पत्नी रूकमणी देवी (62) के रूप में की गई है। बताया गया है कि रूकमणी देवी रेल लाइन पार कर रही थी। इसी दौरान लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से कटकर उसकी मौत हो गई। उधर हुस्सेपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डॉ. परशुराम शर्मा ने जिला प्रशासन से मृतक महिला के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग