संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। लोक महाविद्यालय हाफीजपुर के शिक्षकेत्तर कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने शांति पूर्ण तरीके से महाविद्यालय का सम्पूर्ण कार्य बाधित करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में महाविद्यालय परिसर में हड़ताल पर बैठे थे। महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के सचिव संजय कुमार ओझा ने बताया कि वेतन सम्बधी भुगतान पर प्राचार्य ने किसी भी शिक्षकेत्तर कर्मियों अथवा उनके प्रतिनिधियो से कोई वार्ता नही की। जिसको लेकर कई बार वार्ता करने का प्रयास भी किया गया। लेकिन प्रयास असफल रहा। शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के सचिव ने बताया है कि पूर्व में ब्याख्याता का वेतन लिपिक से दूगुणा रखा गया था। इस वेतन का निर्धारण लोक महाविद्यालय हाफिजपुर के पूर्व सचिव सह पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमति उमा पाण्डेय ने नौ सदस्यीय कमिटी बनाकर निर्धारित किया था। वर्तमान प्राचार्य ने नया वेतन निर्धारण कर व्याख्याता का वेतन आदेशपाल से चार गुणा तथा लिपिक से तीन गुणा निर्धारित कर लिया है। शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने पूर्व में निर्धारित वेतन वृद्धि का अनुपात के आलोक में ही वर्तमान में भी वेतन वृद्धि किये जाने की मांग पर अड़े हैं। हड़ताल पर बैठे कर्मियों ने वर्तमान प्राचार्य पर वेतन भुगतान में मनमानी करने का आरोप लगाया है।हड़ताल को लेकर महाविद्यालय का सभी कार्य पूरे दिन बाधित रहा। हड़ताल पर बैठने वालों में श्याम सुंदर सिंह, साहेब ठाकुर, कृपाशंकर ओझा, विनायक राय, दिलीप सिंह, मणिकांत ओझा, मुस्ताक अंसारी सहित सभी शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे। इधर, प्राचार्य डॉ. पीएन चौधरी ने बताया कि शिक्षकेत्तर कर्मियों का हड़ताल अनुचित है। वेतन का निर्धारण विश्वविद्यालय अधिनियम एवं राज्य सरकार के छठे वेतन निर्धारण के आलोक में किया गया है। भुगतान भी किया जा चुका है।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा