राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस सर्किल के नवादा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये। घायलों में विशाल कुमार सिंह, रत्नेश कुमार सिंह, कुमार शशिकांत व नीतेश कुमार सिंह शामिल हैं। वहीं दाउदपुर बाजार में आपसी विवाद को लेकर चिल्टु नट व लिलामी देवी नामक दम्पति को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में डॉ. इरफान व डॉ. अर्चना के द्वारा किया गया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन