राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाकर एकमा पुलिस ने शराब के धंधेबाज रामपुर बिन्दालाल के मठिया गांव निवासी मुकेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि पुलिस फरार अवैध शराब के धंधेबाज मुकेश यादव की खोज की कई महिनों से कर रही थी। आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से न्यायालय में मामला लंबित चल रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई को सराहनीय बताया गया है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन