राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। बिहार सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार एकमा सीएचसी में शुक्रवार को 175 संदिग्ध व बीमार लोगों की कोविड-19 की जांच रैपिड एंटीजन किट से लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया। बीएचएम राजू कुमार ने बताया कि जांच के दौरान कोई भी मरीज कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए टीकाकरण व जांच की व्यवस्था किया है। वहीं वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण शुक्रवार को एकमा नगर अथवा प्रखंड क्षेत्र में कोविड टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं हुआ। जिसके कारण लोग टीकाकरण हेतु भटकते नजर आए।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन