छपरा(सारण)। कारगिल विजय दिवस के 22 वी वर्षगांठ पर सारण जिले में समाज सेवी संगठन लियो क्लब छपरा के द्वारा शहादत को सलाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के कचहरी स्टेशन परिसर में सभी युवा एकत्रित होकर कैंडल जलाया और शहीदों को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2019 में पाकिस्तान की आतंकी संगठन पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा अवैध तरीके से भारत के कारगिल पर अपना कब्जा जमा लिया था। जिसे भारत के जाबाज सिपाहियों ने अपनी वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तानी सैनिकों व आतंकवादियों को भारत की सीमा से खदेड़ दिया। जिसमें भारत के कई वीर जवान शहीद हो गए। बिहार से भी कई जवान शामिल रहे। सारण जिले के लाल व मकेर से वीर जवान विशुनी राय दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग