मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के लखनपुर गोलम्बर के पास रविवार की रात जमीनी विवाद में किराने दुकान पर आधा दर्जन लोगों ने लूट पाट किया और विरोध करने पर दुकानदार को लाठी डंडे से लैश होकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल दुकानदार को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान पदुमपुर गांव निवासी विरेन्द्र कुमार राय के रूप में हुई। मामलेे में घायल दुकानदार द्वारा थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई गयी है जिसमें उसने बताया कि आधा दर्जन लोग किराना दुकान पर लाठी डंडे से लैश होकर पहुंचे और मारपीट कर दुकान से समान और नगद रूपये लूट लिए। मामले में थाना पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग