संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। वेतन निर्धारण में गड़बड़ी को लेकर लोक महाविद्यालय हाफिजपुर के शिक्षकेत्तर कर्मचारी बुधवार को चौथे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे। शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने महाविद्यालय का सम्पूर्ण कार्य बाधित करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में महाविद्यालय परिसर में ही हड़ताल पर बैठ गए है। संघ के सचिव संजय कुमार ओझा ने बताया कि वेतन सम्बधी भुगतान पर प्राचार्य ने किसी भी शिक्षकेत्तर कर्मियों अथवा उनके प्रतिनिधि से कोई वार्ता नहीं की। हमलोगों ने वार्ता करने का प्रयास भी किया लेकिन प्रयास असफल रहा। शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के सचिव ने बताया है कि पूर्व में ब्याख्याता का वेतन लिपिक से दूगुणा रखा गया था। मगर वर्तमान प्राचार्य ने नया वेतन निर्धारण कर व्याख्याता का वेतन आदेशपाल से चार गुणा तथा लिपिक से तीन गुणा निर्धारित कर लिया है। शिक्षकेत्तर कर्मचारी पूर्व में निर्धारित वेतन वृद्धि के अनुपात के आलोक में ही वर्तमान में भी वेतन वृद्धि किये जाने की मांग कर रहे है।वही मांग पूरी नही होने तक सभी शिक्षकेत्तर कर्मी हड़ताल पर जमे रहने के लिये एकजुट दिख रहे है। हड़ताल का नेतृत्व कर रहे संग के सचिव ने वर्तमान प्राचार्य पर वेतन भुगतान में मनमानी करने का आरोप लगाया है। मौके पर संजय ओझा, राजेश्वर सिंह, अनिल कुमार, दिलीप सिंह, जगदीश राय, त्रिगुणानन्द ठाकुर, रवीन्द्र यादव सहित सभी शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी