सो रही युवती को खाट सहित उठा ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
भेल्दी(सारण)। भेल्दी थाना क्षेत्र के हकमा गांव में रविवार की रात्रि घर के दरवाजे पर सो रही एक युवती को तीन युवकों द्वारा खाट सहित उठाकर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। तभी अचानक रास्ते से एक चार पहिया वाहन गुजरी, जिसकी रौशनी को देखकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और युवकों की धुनाई शुरू कर दी।इस क्रम में दो युवक भागने में सफल रहे, जबकि एक युवक को ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाकर सौंप दिया।उसी गाँव एक युवक को पुलिस अपने साथ थाना परिसर ले गई और पूछताछ शुरू कर दी। समाचार प्रेषण तक पुलिस मामले में करवाई करने हेतु किसी ग्रामीण द्वारा आवेदन दिए जाने की प्रतीक्षा कर रही थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग