राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। ओपी थाना क्षेत्र के आर्वा कोठी गांव से एक व्यक्ति की अज्ञात चोरों ने बाइक चोरी कर फरार हो गए। इस सबंध में ओपीध्यक्ष हरेश्वर सिंह ने बताया कि आर्वा कोठी गांव निवासी शीला महतो के पुत्र जितेश कुमार नगरा ओपी थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की है। उनकी हिरो ग्लैमर बाइक जो रात्रि में घर के दरवाजे के बाहर खड़ी थी। मध्य रात्रि में ही अज्ञात चोरों द्वारा बाइक चोरी कर फरार हो गए हैं। वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन के आधार पर मामले की जाँच पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग