राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

घर में सुख समृद्धि चाहते हैं तो रखें यह मूर्तियाँ, होगा लाभ ही लाभ

राष्ट्रनायक न्यूज।
हर व्यक्ति के लिए उसका घर उसके सपनों का संसार होता है। घर को सजाने के लिए हम तरह-तरह की शोपीस और मूर्तियां रखते हैं। लेकिन घर की सजावट में कई बार जाने-अनजाने में हम कुछ ऐसी गलतियाँ कर देते हैं जिससे घर में वास्तुदोष पैदा होता है। वास्तु शास्त्र में वास्तुदोष दूर करने और गुडलक बढ़ाने के कई उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ मूर्तियाँ रखना बेहद शुभ माना गया है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि घर में कौन सी मूर्तियों को रखना शुभ माना गया है-

घर में कछुए की मूर्ति या स्टैच्यू रखना बेहद शुभ माना जाता है। घर के एक्वेरियम में कछुआ रखने से आर्थिक लाभ होता है। मान्यताओं के अनुसार कछुए को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में उत्तर दिशा में कछुए की मूर्ति या स्टैच्यू रखना चाहिए। माना जाता है कि इससे घर में सुख समृद्धि बढ़ती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार हंस को प्रेम और शांति का प्रतीक माना जाता है। वास्तु की दृष्टि से घर के ड्राइंग रूम में या बेडरूम में हंस के जोड़े की तस्वीर लगाना बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे घर के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है। इसके साथ ही इससे आर्थिक लाभ भी होता है। बेडरूम में हंसों के जोड़े की तस्वीर लगाने से पति और पत्नी के बीच संबंध मधुर बनते हैं।

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में हाथी की मूर्ति या स्टैच्यू रखना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार हाथी को सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में उत्तर या पूर्व दिशा में हाथी की मूर्ति या स्टैच्यू रखने से धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। आपने कई लोगों के घर के एक्वेरियम में रंग-बिरंगी मछलियां देखी होंगी। दरअसल, मछलियों को खुशहाली और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में मछलियों रखना बेहद शुभ माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में पूर्व या उत्तर दिशा में पीतल या चांदी की मछली रखना बहुत शुभ होता है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में तोता रखना भी शुभ माना जाता है। कुछ लोग अपने घर में तोता पालते हैं। माना जाता है कि घर में तोता रखने से सुख-शांति बनी रहती है। आप घर में तोते की तस्वीर या स्टैच्यू भी लगा सकते हैं। इससे घर में पॉजिटिविटी आती है और घर का माहौल खुशहाल है। हिंदू धर्म में घर में गाय पालने और गौ सेवा का विशेष महत्व है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में गाय की मूर्ति रखना बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है कि घर में गाय की मूर्ति रखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और घर के सदस्यों का स्वास्थ्य भी सही रहता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में पीतल या सफेद पत्थर के गाय की मूर्ति रखने से घर में पॉजिटिविटी आती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में ऊंट की प्रतिमा या स्टैचू रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में उठकर मूर्ति रखने से आर्थिक लाभ होता है। घर के उत्तर पश्चिम दिशा में ऊंट की मूर्ति रखने से करिए और व्यापार में सफलता मिलती है।
प्रिया मिश्रा

You may have missed