राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सीएचसी में गुरुवार की देर शाम एक शख्स को घायलावस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां घायल की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली बिन टोली गांव निवासी चंद्रिका राउत का 40 वर्षीय पुत्र शंकर राउत के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पवन कुमार भारती ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। वही घायल के साथ आएं शख्स ने बताया कि दो भाइयों के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है उसी को लेकर महिलाओं में बकझक हो रही थी कि दोनों भाइयों में जमकर मारपीट हो गई जिसमें एक घायल हो गया। घायलों द्वारा थाना पुलिस पानापुर में शिकायत दर्ज कराने की बात बताई गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग