राष्ट्रनायक न्यूज।
लहलादपुर/ जनता बाजार (सारण)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला अंतर्गत मोहन नगर थाना क्षेत्र के मोहन नगर निवासी बच्चे लाल पासवान की पुत्री लक्ष्मी ने जनता बाजार थाना में एक प्राथिमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथिमिकी के अनुसार चार साल पूर्व उसने जनता बाजार थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव निवासी राजनाथ राय के पुत्र चंदन राय से हिन्दू रीति रिवाज से की थी। शादी के बाद दोनों नोएडा में रहने लगे। 15 अप्रैल को चंदन ने अपनी बहन की शादी की बात बतलाकर घर आया तथा दूसरी शादी कर लिया। इस बात की जानकारी जब लक्ष्मी को हुई तो वह मुरारपुर पहुंची, जहां उसे अपनाने से इंकार करते हुए उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले में उसने अपने पत्ति चंदन कुमार राय, सास देवंती देवी तथा देवर गोलू को आरोपित किया है। पुलिस इस मामले की प्राथिमिकी दर्ज करते हुए छानबीन कर रही है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन