राष्ट्रनायक न्यूज।
लहलादपुर/ जनता बाजार (सारण)। जनता बाजार थाना की पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र के शोभेपुर गांव के एक खेत में गड़े पन्द्रह लीटर शराब बरामद किया. इस मामले में एक प्राथिमिकी दर्ज कराते हुए एएसआई शम्भु सिंह ने कहा कि गश्ती के दौरान जब उन्होंने शोभीपुर स्थित कब्रिस्तान के पास पहुंचा तो देखा कि कब्रिस्तान के उत्तर एक खाली खेत से एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखते ही भाग गया. जब उस खेत में पुलिस पहुंची तो वहां एक गढ़ा दिखाई दिया, जिसकी खोदाई करने पर एक पॉलीथिन मिला, जिसमें 15 लीटर शराब भरा हुआ पाया गया. भागने वाले के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि वह शोभीपुर गांव निवासी रमेश चौधरी था.


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन