- गर्भवती युवती पहुंची नोएडा से मशरक, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस में एक तीन महीने की गर्भवती युवती ने थानाध्यक्ष राजेश कुमार से मिलकर प्रेमी को खोजने की गुहार लगाई। उसने बताया कि दिल्ली नोएडा से अपने प्रेमी की तलाश में मशरक आयी हैं। मामलेे में युवती ने बताया कि वह नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी वही उसका मकान उतर प्रदेश के मिर्जापुर जिला के नवदेहपुर गांव में हैं। नोएडा में ढ़ेर साल पहले मोबाईल कंपनी में काम कर रहे आशुतोष सिंह गांव सेमरी थाना मशरक से मुलाकात हुई और प्रेम परवाने चढ़ने लगा। कुछ समय बीतने पर आशुतोष ने उसे अपने फ्लैट पर रख लिया और पिछ्ले ढ़ेर साल वे दोनों पति-पत्नी की तरह एक साथ एक ही फ्लैट में रहने लगें मैंने उसको शादी करने की बात उसके सामने रखी तों वह कहता रहा कि गांव में मां पापा से बात कर तुमसे शादी कर लूंगा इसी बीच जब वह तीन महीने की गर्भवती हुई तो उसने उस पर शादी करने का दबाव देने लगी तो शादी से इंकार कर दिया और बच्चा गिराने की बात करने लगा और उसी में मारपीट करते हुए वहां से फरार हो गया। युवती उसकी तलाश करती रही, लेकिन वह नहीं मिला। परेशान होकर युवती खोजबीन करते हुए दिल्ली के ट्रेन से मशरक थाना में युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में थाना पुलिस के द्वारा जांच-पड़ताल की जा रही है वही गांव में मामले में जांच-पड़ताल से पता चला कि उक्त युवक सेमरी गांव का निवासी है और पिछले दो सालों से गांव नही आया है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन