दिघवारा(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन फोरलेन मधुकॉन बेस कैंप के समीप दिघवारा सीओ व पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी कर अवैध रूप से बालू का परिवहन करने वाले तीन ट्रक को जब्त किया है। साथ ही ट्रकों के चालकों को हिरासत मे लेते हुए पासिंग कराने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर उसकी बाइक को भी जब्त किया है। गिरफ्तार पासिंग कराने वाला लाइनर गड़खा थाना क्षेत्र के दक्षिण कदना गांव निवासी मितेश कुमार सिंह तथा ट्रक चालकों में अवतारनगर थाना के मौजमपुर फुलवरिया टोला गांव निवासी गुड्डू कुमार, अखिलेश राय तथा गड़खा थाना के इस्माइलपुर गांव निवासी विकास कुमार शामिल है। सीओ प्रवीण कुमार सिन्हा ने इस मामले मे थाना में केस दर्ज कराया। गिरफ्तार सभी लोगो को जेल भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग