मढ़ौरा के आरोग्य इमरजेंसी हास्पीटल में इलाज के दौरान महिला की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा
सत्येन्द्र कुमार सिंह । राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मढ़ौरा (सारण)। जिले के मढ़ौरा प्रखंड के आरोग्य इमरजेंसी हास्पीटल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया, मिली जनकारी के अनुसार भावलपुर निवासी अमरेश मिश्रा के पच्चीस वर्षिय पत्नी का तबीयत बिगड़ी जिन्हें आरोग्य इमरजेंसी हास्पीटल में भर्ती कराया गया और ईलाज के दौरान महिला की मौत होगाई, परिजनों का आरोप है कि डांक्टर ईलाज में लपरवाही किया जिसके कारण महिला की मौत हो गई, परिजनों के द्वारा अस्पताल में जमकर हंगामा एवं तोड़ फोड़ किया गया, जिसके बाद मौके पर पुलिस पंहुचकर परिजनों को समझाकर शांत कराया और मृत महिला को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग