एनएच 331 पर कन्हौली गांव के समीप अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक हुआ जख्मी
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर(सारण)। एनएच 331 पर कन्हौली गांव के समीप अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जिसे ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिये रेफ़रल अस्पताल बनियापुर लाया गया।जहाँ स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया।इस बीच सदर अस्पताल से भी पीएमसीएच पटना रेफ़र कर दिया गया।जहाँ युवक का इलाज चल रहा है।जख्मी युवक पैगम्बरपुर पंचायत के सरपंच मुन्ना साहू का अनुज झुना कुमार बताया जाता है।जो सोमवार को सुबह में सड़क पर टहलने निकला था।इसी क्रम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग