राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर मशरक के युवाओं ने व्यक्त की अपनी संवेदनाएं

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर मशरक के युवाओं ने व्यक्त की अपनी संवेदनाएं

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

मशरक (सारण)। चर्चित अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की असामयिक मौत पर मशरक प्रखंड क्षेत्र के युवाओं ने अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।व्यवसायी रोहित कश्यप ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत बिहार की शान थे। उन्होंने पूर्णिया जैसे शहर से निकलकर अपनी प्रतिभा के बल पर कड़ी मेहनत से सिनेमा जगत में अपनी सफल पहचान बनाई थी। उनकी अचानक हुई मौत से सभी स्तब्ध हैं| वहीं युवा व्यवसायी ओम रूद्र मार्बल के प्रोपराइटर युवराज रूपेश सिंह कहते हैं कि टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता मे दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले सुशांत ने बिहार के मान को राष्ट्रीय स्तर पर बढाया । उनकी मौत पर सभी स्तब्ध हैं। मुखिया संघ के अध्यक्ष व पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ने कड़ी मेहनत से सिने जगत में अलग पहचान बना ली थी। उनकी अचानक हुई मौत से दिल दुखी है वहीं पश्चिमी सरपंच बिनोद प्रसाद,सीएसपी संचालक धर्मेंद्र पांडेय, रोहित कश्यप,शिक्षक नेता कुमार प्रमोद,भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय,दवा व्यवसायी दीपक कुमार गुप्ता सहित कई अन्य ने भी अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।