बारिश शुरु हुई तो किसान के चेहरे खिले लोगों को मिली गर्मी से राहत
विकास कुुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। क्षेत्र में देर शाम को झमाझम बारिश शुरू होते ही किसानों के चेहरे खिल उठे प्रखंड के किसान विक्रम कुमार,संतोष शर्मा,राजनाथ राय,हरभजन राय,इत्यादि किसानों ने बताया कि धान का बिचड़ा डाला जा चुका खेत मे दरार फट रहे थे और पानी पटाने की सोच ही रहे थे कि भगवान ने किसानों अंतरात्मा की आवाज सुन ली और झमाझम बारिश शुरु हो गई।अब धान के बिचड़ा में पानी पटाना नही परेगा।खेती बारी करने में खर्चे भी अधिक लगते हैं परिवार के कुछ सदस्य प्रदेश से काम कर पैसे भेजते थे पर कोरोना महामारी ने सब कुछ छीन ही लिया है प्रदेश छोड़ कर बच्चे भी घर आ चुके हैं अब परिवार भी चलाने के लिए हमलोगों खेती बाड़ी पर ही आश्रित हैं।लोगो को गर्मी से भी राहत मिली है|वहीं मौसम खुशगवार हो गया है।
परसा (सारण)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग