संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। लगातार हो रही बरसात के कारण जमीन दलदल हो गई है तथा बड़े- बड़े पेड़ अनायास ही गिर जा रहे हैं। शनिवार को आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय के समीप स्थित एक बरगद का पुराना पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ को गिरता देख राहगीर व आसपास के दुकानों में भगदड़ मच गई। उक्त घटना में करीब एक दर्जन लोग बाल बाल बच गए। पेड़ गिरने के कारण मांझी ताजपुर मुख्य सड़क पर लगभग चार घण्टे तक आवागमन ठप रहा। बाद में वन विभाग के कर्मचारियों ने आनन फानन में पेड़ को कटवाकर आवागमन चालू कराया। पेड़ गिरने के कारण विद्युत ब्यवस्था चरमरा गई। तथा दिनभर लोग विद्युत से वंचित रहे। इससे पहले भी ब्लॉक कैम्पस में दो पेड़ों के अनायास ही गिरने का कारण काफी परेशानी हुई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग