संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बलिया मोड़ से एक कार को जप्त किया है ।वही कार से 208 किंग फिशर नामक बीयर बरामद किया गया है।जब कि एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान यूपी के तरफ से एक लाल रंग की कार तेज गति से आती दिखाई दी। कार को रोककर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी द्वारा तलाशी ली गई तो उसके अंदर छुपा कर रखा 208 पीस किंग फिशर बीयर बरामद किया गया । वहीं युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक बनियापुर थाना क्षेत्र का भटवालिया निवासी जाहिद हुसैन बताया गया है । नई उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग