राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बनवार गांव में विगत एक माह से आतंक का पर्याय बना शरारती बंदर शनिवार को पकड़ लिया गया। वन विभाग की नाकामी के बाद ग्रामीणों के प्रयास से निजी स्तर से रुपये खर्च कर सीवान के मैरवां से बुलायी गई एक्सपर्ट टीम ने कई घण्टे तक पीछा कर आखिर में बंदर को अपने जाल में फंसा पकड़ हीं लिया। उसके बाद लोगों ने अब राहत की सांस ली है। बता दें कि खूंखार बंदर ने हमला कर अभी तक दो दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर चुका था। वह वाहनों पर भी हमला कर देता था। उसके आतंक से लोगों का घर सर बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था। इस सम्बंध में लोगों ने कई बार वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी की थी। मगर गम्भीरता से कोई कदम नही उठाया गया। उसके बाद लोगों को सीवान से बंदर पकड़ने वाली एक्सपर्ट टीम को बुलाना पड़ा। जिसके बाद उक्त बंदर को पकड़ने में कामयाबी मिली। कुछ माह पहले भी एक बंदर ने इसी तरह बनवार में आतंक मचा रखा था। जिसे सिवान की टीम ने हीं पकड़ने में सफलता हासिल की थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग