राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। स्थानीय पुलिस ने करीब दो साल से फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर शनिवार की जेल भेजा। नामजद अभियुक्त बलिगांव निवासी लड्डू मियां बताया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष ट्रेनी डीएसपी ज्योति कश्यप ने बताया कि करीब दो साल पहले मक्के की खेत में चारों तरफ लड्डू मियां ने करंट लगाया था। जिस कारण सुबह शौचालय जाने के दौरान गांव के ही 55 वर्षीय सुदीश ठाकुर की मौत करंट की चपेट में आने से हो गई थी। इसी मामलें में लड्डू मियां को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। वह उसी समय से फरार चल रहा था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग