राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। परसा बाजार के हॉस्पिटल रोड से एक दुकान के समीप से स्थानीय पुलिस ने एक पियक्कड़ को गिरफ्तार किया। प्रभारी थानाध्यक्ष ट्रेनी डीएसपी ज्योति कश्यप ने बताया कि गिरफ्तार युवक चेतन परसा का संजय कुमार है। जो नशे में धूत होकर उत्पात मचा रहा था। उसे थाने लाया गया एवं ब्रेथ एनलाइजर मशीन से उसकी जांच की गई। जांच के दौरान उसके नशे में धूत होने की पुष्टि की गई। ट्रेनी डीएसपी ने बताया कि युवक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को जेल भेजा दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग