राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। शनिवार को मांझी और दाउदपुर थाना परिसर में अलग-अलग अंचलाधिकारी धनंजय कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान मांझी थाने में भूमि और अन्य मामले से संबंधित नये तीन मामले आए।वहीं सात पुराने मामले का निष्पादन मौके पर किया गया। वहीं दाउदपुर थाना में भी भूमि से संबंधित दो नये मामले आए। तीन मामले का निष्पादन मौके पर किया गया। इस मौके पर मांझी थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, दाउदपुर थाना अध्यक्ष विश्वमोहन राम के अलावा क्षेत्रीय राजस्व कर्मचारी सहित विभिन्न विभागों के संबंधित कर्मी भी मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग