पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। अम्बेडकर लोक सेवा संघ मशरक के द्वारा रविवार को ब्राहिमपुर गांव में सेवानिवृत्त सरकारी शिक्षक के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर रणधीर मांझी ने बताया कि स्व जवाहर राम सेवानिवृत्त शिक्षक जो ब्राहिमपुर गांव के रहने वाले थें उनकी असामयिक मृत्यु 30 जुलाई को हो गयी। उनका निधन शिक्षा जगत समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।वे समाज में शिक्षा के प्रति जागरूक रहते थे।वे मध्य विद्यालय बहुआरा से रिटायर्ड शिक्षक थें। मौके पर रणधीर मांझी,बिनोद मांझी,विजय कुमार मांझी, श्यामदेव मांझी,मनोज मांझी समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग