सीएचसी संचालक की हत्या से लोगों में आक्रोश, परीजनों का रो- रोकर हुआ बुरा हाल
छपरा (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र बनवार गांव निवासी सीएसपी संचालक मुकेश कुमार गुप्ता की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या के बाद सोमवार को परिजनों में चीख चीत्कार मची रही। वहीं सड़क जाम कर रहे लोगों के पास पहुंचे मीडिया कर्मियों को भी लोगो की नाराजगी का सामना करना पड़ा। लोगो ने मीडिया द्वारा फ़ोटो खींचने पर उन्हें घेर कर मोबाइल से फ़ोटो जबरन डिलेट कराया गया। यहाँ तक कि मीडिया को पीड़ित परिजनों के फोटो लेने से भी माना कर दिया गया। उसके बाद मीडिया कर्मी लौट गए। इस मौत के बाद मृतक के पिता महेश प्रसाद, पत्नी सुनीता देवी सहित दो पुत्रों संजय व नीतीश का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं लोगों की नाराजगी यह है कि घटना स्थल पर दाउदपुर के नौ माह के अंदर दो सीएसपी संचालक की हत्या हो गई है। इससे व्यवसायी वर्ग असुरक्षित महसूस कर रहा है। देर शाम तक पुलिस द्वारा सड़क जाम हटवाने का प्रयास कर रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग