राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मांझी प्रखंड के नचाप गांव स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर के प्रांगण में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवक मुकेश कुमार सिंह की देख रेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा गुरु दक्षिणा का आयोजन गुरु पूर्णिमा से लेकर श्रावण मास के पूर्णिमा के मध्य किया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य बौद्धिक कर्ता रजनीश सुधाकर व जिला संपर्क प्रमुख बलवंत जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक एक शताब्दी से राष्ट्र हित में कार्य करते हुए चरित्र निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं। इस दौरान भगवा ध्वज को ही गुरु मान कर उसे नमन करते हुए पुष्प व सहयोग राशि गुप्त रुप से बंद लिफाफे में मौजूद लोगों ने बारी-बारी से अर्पित किया। कार्यक्रम में रजनीश सुधाकर, बलवंत जी, मुकेश कुमार सिंह, सुजीत सिंह, धनंजय सिंह, पप्पू सिंह, एकमा खंड करवाह आलोक जी, दही बाबा, जितेंद्र सिंह, मुन्नू मिश्रा, भोला सिंह, निरज तिवारी, डॉ. बबलू तिवारी, संजय सिंह, व्यास सिंह, निरोज सिंह, राजकिशोर सिंह, अनिल तिवारी, विमलेश सिंह आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग