राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। सारण निकाय प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने रविवार को तरैया विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ ग्रसित विभिन्न इलाकों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि अब भी कई जगह सड़के टूटी हुई है जहां पानी बह रहा है। कुछ जगह लोग अपने निजी खर्चे व चंदा लगा कर बांस का चचरी बनाकर टूटे हुए सड़क को पार कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस निचले इलाके सगुनी, राजवाड़ा, शामपुर, अरदेवा, जिमदाहा आदि गांव में तीन से चार बार बाढ़ का पानी आ जाने से किसानों का बिचड़ा डूब गया। जिस कारण वे खेती नहीं कर पाए। कोरोना काल में अधिकतर किसान मजदूर बाहर से घर आकर रह रहे हैं। उनकी रोजी-रोटी भी बंद है। खेती धोखा दे दिया। ऐसे में उन्होंने किसानों के हितार्थ अनुदान की मांग सरकार से की। साथ ही उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के किसानों के लिए पशु चारा की भी व्यवस्था किया जाना अनिवार्य है। मौके पर मनोहर यादव, संतोष तिवारी, राकेश तिवारी, प्रवीण कुमार, पंकज कुमार, काफील मुमताज, हुसैन अंसारी, सुमन तिवारी, तरैया प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार यादव, शशि रंजन यादव, राजद प्रवक्ता रवि राय, कमलेश कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग