राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। लोक सभा मे जद यू संसदीय दल के नेता,जद यू के वरीय ,अनुभवी समर्पित सिपाही,सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में सर्वसम्मति से जद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर जदयू के प्रदेश सचिव अल्ताफ आलम राजू ने प्रसन्नता व्यक्त करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह पूर्व अध्यक्ष वशिष्ट नारायण सिंह सांसद केसी त्यागी के प्रति आभार व्यक्त करते मुबारकबाद दिया है। उन्होंने कहा है कि एक समर्पित सिपाही को पार्टी के सबसे सर्वोच्च पद पर बैठाकर लाखो कार्यकर्ताओ का मनोबल को ऊंचा किया है। श्री ललन बाबू संसदीय राजनीति और राष्ट्रीय स्तर के प्रन्धन के माहिर राजनेता है। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाने से पार्टी का देश स्तर पर विस्तार होगा। साथ ही सबको एक साथ लेकर चलने वाले मिलनसार छवि के इस नेता के सक्षम नेतृत्व से पार्टी के संगठनात्मक ढांचा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने छपरा जिला सहित सम्पूर्ण जद यू परिवार के तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं देते केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया है। बधाई देने वालों में पूर्व विधायक मनोरंजन कुमार सिंह उर्फ धूमल सिंह, संदीप कुमार सिंह मनु, राणा प्रताप सिंह उर्फ पुट्टू सिंह, श्रीप्रकाश सिंह उर्फ महेश सिंह, राज्य परिषद सदस्य बैजनाथ प्रसाद विकल, दिनेश सिंह, अरशद परवेज मुन्नी, सुरेश सिंह, जयप्रकाश यादव, पशुपतिनाथ पटेल, वाल्मीकि पाठक, कुसुम रानी, गुड्डू खान, डॉ. इन्द्रकांत शर्मा, डॉ. राहुल कुमार, मनोज पटेल, ओमप्रकाश शर्मा, काजिम रजा, रिजवी जावेद अब्बास, प्रभात कुमार सिंह, बैजनाथ सिंह, छठी लाल प्रसाद, ईश्वर राम, जहाँगीर आलम मुन्ना, शोभा देवी, जदयू मीडिया सेल के जिला संयोजक मोहम्मद फिरोज, प्रदीप गुप्त, अजय कुमार साह, कुसुम देवी, अरुण सिंह, रमेश कुशवाहा, इम्तेयाज परवेज, रेयाजुद्दीन मंसूरी, शाहबुद्दीन मंसूरी, संजीव सिंह आदि शामिल हैं।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि