राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले के मांझी प्रखंड क्षेत्र के एक हिन्दी दैनिक अखबार के वरिष्ठ संवाददाता व जैतपुर गांव निवासी संजय कुमार पाण्डेय की सासु मां का रविवार की अहले सुबह उनके निवास स्थान रिविलगंज थाना क्षेत्र के जिगना गांव में हो गया। वह रिविलगंज प्रखंड क्षेत्र के जिगना गांव निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता विश्वनाथ पाण्डेय की 70 वर्षीय धर्म पत्नी सावित्री देवी थी। वह मृदभाषी व कुशल गृहणी महिला थी। उनकी असामयिक निधन की खबर सुन आस पड़ोस का माहौल गमगीन हो गया। अचानक उनकी निधन की खबर सुन सगे संबंधियों को विश्वाश नहीं हो रहा था। वह अपने पीछे चार पुत्र व दो पुत्री समेत नाती पोता से भरा परिवार छोड़ गई। उनके सभी पुत्र व पुत्रियां विवाहित है। शव यात्रा में गाजे बाजे के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। उनका अंतिम संस्कार रिविलगंज स्थित सरयु नदी के सेमरिया घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पति विश्वनाथ पाण्डेय ने दिया। शव यात्रा में मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय मिश्रा, रघुनाथ पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, पत्रकार संजय कुमार पाण्डेय, राम कुमार पाण्डेय, प्रेम पाण्डेय, श्री ननन सिंह, प्रदीप तिवारी, श्री भगवान सिंह, देवेन्द्र सिंह, मनोज पाण्डेय, प्रमोद तिवारी, बृज बिहारी पाण्डेय समेत अन्य लोग शामिल थे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा