राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। क्षेत्र के परसागढ़ बाजार निवासी राकेश कुमार साह हत्याकांड के नामजद छह आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। बताया गया है कि परसागढ़ बाजार निवासी राकेश कुमार साह को उनके सहपाठियों ने घर से बुलाकर शनिवार की रात में निर्मम हत्या कर तरवनिया गांव स्थित सोनहरा नहर पुल के समीप झाड़ी में फेंक दिया था। परिजनों की सूचना पर एकमा पुलिस ने शव को बरामद कर सदर अस्पताल छपरा में पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया था। उधर राकेश के पिता ने इस संबंध में छह लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर हत्याकांड के छह आरोपितों एकड़ीपुर गांव के भुल्टा उर्फ बुलेट उर्फ जमाल अंसारी, तरवनिया गांव के राजीव कुमार, परसागढ़ गांव के बच्चू कुमार उर्फ कृष्णा पटेल, भोटी उर्फ प्रिंस कुमार, सूरज कुमार व परसागढ़ दक्षिण टोला गांव के अरवाज अली को गिरफ्तार कर आवश्यक पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया। वहीं इस हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग