राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

रिकार्ड टीकाकरण, खिलाड़ियों की सफलताएं जैसी घटनाएं भारतीयों का दिल जीत रही हैं: पीएम मोदी

नयी दिल्ली, (एजेंसी)। रिकार्ड टीकाकरण से लेकर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह बढ़ने और तोक्यो ओलंपिक में बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू तथा महिला व पुरूष हॉकी में भारत के शानदार प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि यह घटनाएं आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जा रहे ‘‘अमृत महोत्सव’’ की शुरूआत के साथ ही हर भारतीय का दिल जीत रही हैं। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अगस्त के महीने में प्रवेश और अमृत महोत्सव की शुरूआत के साथ ही हमने कई सारी ऐसी घटनाएं देखी जो हर भारतीय का दिल जीतने वाली हैं।

रिकार्ड टीकाकरण हुआ है और जीएसटी संग्रह भी बढ़ा है जो आर्थिक गतिविधियों के मजबूत होने की ओर संकेत करता है।’’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘पी वी सिंधू ने ना सिर्फ पदक जीता बल्कि हमने ओलंपिक के पुरुष और महिला हाकी में भारतीय टीम के ऐतिहासिक प्रयास भी देखे।’’ प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि ‘‘अमृत महोत्सव’’ के अवसर पर भारत को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए 130 करोड़ भारतीय कड़ी मेहनत जारी रखेंगे।’’ ज्ञात हो कि रविवार को जीएसटी संग्रह जुलाई महीने में 33 प्रतिशत बढ़कर 1.16 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

राजस्व के इन आंकड़ों से पता चलता है कि अर्थव्यवस्था का पुनरुद्धार तेजी से हो रहा है। जुलाई, 2020 में जीएसटी संग्रह 87,422 करोड़ रुपये रहा था। इससे पिछले महीने यानी जून, 2021 में जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये से कम यानी 92,849 करोड़ रुपये रहा था। यह चालू वित्त वर्ष में जीएसटी संग्रह का दूसरा सबसे ऊंचा आंकड़ा है। इससे पहले अप्रैल में जीएसटी संग्रह 1.41 लाख करोड़ रुपये रहा था। बीते जुलाई महीने में 13 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया गया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के 49 वर्ष बाद ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद सोमवार को महिला टीम ने आस्ट्रेलिया की विश्व में नंबर दो टीम को 1-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनायी।