पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक अंचल थाना कार्यालय में पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने सभी थानाध्यक्षों के साथ समीक्षात्मक बैठक की । बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर ने सभी लंबित कांडो का निष्पादन ससमय करने का निर्देश देते हुए थानाक्षेत्र में अमन चैन एवं शांति बहाल करने पर बल दिया। जिसमें सघन वाहन जाच , शराब बंदी अभियान को कारगर बनाने एवं जमीनी विवाद सम्बंधित मामलो पर विशेष ध्यान देने की बात कही।बैठक में मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार ,पानापुर थानाध्यक्ष मो जकारिया , तरैया थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह , इसुआपुर थानाध्यक्ष उपस्थित रहे । इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष जरूर ध्यान दें कि किसी भी घटना में किसी निर्दोष को फंसने नहीं दिया जायेगा और दोषियों को किसी सूरत में नहीं बख्शा जायेगा। पुलिस निरीक्षक ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से कहा कि लंबित कांडों के निबटारे में तेजी लायें। उन्होंने कहा की इस कार्य में उनसे जो भी सहायता चाहिए उसके लिए वह सदैव तैयार हैं।अवैध शराब और अवैध शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखे। का निर्देश सभी को दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि अवैध शराब बिक्री और आवग पर पूर्णतया रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाएं जानें का निर्देश दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग