नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज़।
अमनौर (सारण)। पैदल ससुराल जा रहे एक युवक को बाइक सवार अपराधियो ने पेट मे चाकू मारा,।चाकू लगने से युवक सड़क किनारे तड़पता रहा।घटना भेल्दी खरीदहा मोड़ से पचलख जाने वाली सड़क के बीच का है।मंगलवार को खून से लथपथ होकर एक युवक को सड़क किनारे तड़पता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। भेल्दी पुलिस खबर सुनते ही मौके पर आनन फानन में पहुँच घायल युवक को अमनौर के सामुदायिक अस्पताल लाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे छपरा रेफर कर दिया।युवक के पास से पुलिस ने मोबाइल,एक एटीएम निकाला इसके आधार पर पुलिस ने पीड़ित के परिजनों को सूचित किया।घायल युवक रिविलगंज थाना क्षेत्र के तिवारी टोला गांव के आज नारायण तिवारी के पुत्र अमित तिवारी 38 वर्ष बताया जाता है। युवक द्वारा पुलिस को दिए बयान में बताया कि बस से भेल्दी खरीदहा चौक पर उतरकर पैदल लाला पुर पचलख ससुर बीरेन्द्र तिवारी के घर अपने ससुराल जा रहा था।चौक से सौ गज की दूरी तक ही चला था कि एक बाइक से तीन अपराधी सवार होकर आए,बाइक से एक ब्यक्ति उतरा कुछ समझ पाते कि चाकू पेट मे फोक दिया,तीनो सड़क किनारे तड़पता छोड़ फरार हो गया।इन्होंने बताया कि पत्नी से दो तीन दिनों से आपसी विवाद चल रहा है।आज विवाद का सुलह होने वाला था।इसी को लेकर ससुराल जा रहा था।लेकिन रास्ते मे ही अपराधियो ने हमला कर दिया।भेल्दी पुलिस संतोष कुमार ने बताया युवक पर अपराधियो ने जान लेवा हमला किया है।घटना को सुन घायल युवक को पुलिस अस्पताल लाया।इन्होंने कहा कि पीड़ित के बयान के आधार पर अपराधियो के बिरुद्ध करवाई की जाने की बात कही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग