संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अगर सच्ची लगन और परिश्रम के साथ प्रयास किया जाय तो सीमित साधन के बीच ग्रामीण परिवेश में भी शिक्षा प्राप्त कर अच्छे अंकों के साथ सफलता पाई जा सकती है। कुछ इसी तरह का मिशाल पेश की है बनियापुर प्रखण्ड के कोल्लूआ निवासी सुनील कुमार ओझा के पुत्र आदित्य राज ने सीबीएसई बोर्ड के दशवीं की परीक्षा में कुल 500 अंकों में 480 अंक प्राप्त किया है। 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उक्त छात्र ने गांव समाज का मान बढ़ाया है। आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है।छात्र की सफलता से परिवार सहित गांव में खुशी का माहौल कायम है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग