संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पड़ोसी द्वारा ही पड़ोसी को मारपीट कर जख्मी करने के मामले में सहाजितपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामला थाना क्षेत्र के मानोपाली गांव का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित मोमताज खान ने बताया है कि अपने घर के सामने केला का पौधा लगा रहा था।तभी मेरे पट्टीदार इमरान खान और लाल महम्मद खान पहुँच गाली-गलौज करने लगे एवं विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। वही बचाव में मेरी पत्नी आई तो नामजदों ने उसके साथ भी अभद्र व्यवहार करने लगे।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग