संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मेरी पंचायत मेरा अधिकार, जन सेवाएं हमारे द्वार के संकल्प के साथ मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के समीपवर्ती सरेया पंचायत भवन के प्रांगण में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मौके पर उपस्थित कार्यपालक सहायक अमित कुमार ने पंचायतवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण जनता की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए पंचायत भवन में नवनिर्मित आरटीपीएस काउंटर पर ही जाति, आय, आवासीय, जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कन्या विवाह योजना, राशनकार्ड बनाने एवं नाम जोड़ने तथा दाखिल खारिज समेत 29 जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ उपलब्ध कराई जा रही है। वही स्थानीय मुखिया समीना देवी ने सरकार प्रायोजित योजनाओं का लाभ पंचायत भवन पर आसानी से उपलब्ध होने की बात बताते हुए कहा कि अब लोगों को लाभकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिये प्रखंड मुख्यालय का चक्कर नही लगाना पड़ेगा। पूर्व मुखिया श्रवण कुमार ने भी पंचायत स्तर पर इन योजनाओं का लाभ मिलने पर तेजी से पंचायत के सर्वांगीण विकास होने की बात कही। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि श्रवण कुमार, छटांकी महतो, धर्मेंद्र बैठा, अजय यादव, शंकर सोनी, चंचल कुमार, मिथिलेश शर्मा, मंजू देवी, गीता देवी मोहन राम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग