राष्ट्रनायक प्रतिनिधि
गड़खा (सारण)। एनएच 722 पर मैकी कोटवा के समीप देसी शराब ले जा रहे एक कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमृतेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। जिसमें भेल्दी थाना क्षेत्र के कोरेया गांव निवासी बिगन भगत के पुत्र महन्थ भगत 30 लीटर शराब देसी बैग में छिपाकर बाइक से जा रहा था। तभी जांच पड़ताल में पकड़ाया। पूछताछ के बाद गिरफ्तार कारोबारी महन्थ भगत को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग