राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में छापेमारी कर तरैया पुलिस में 35 लीटर देसी शराब बरामद किया है। इस संबंध में सहायक अवर निरीक्षक अगस्त कुमार सिंह ने तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उक्त गांव निवासी अमरजीत नट को आरोपित किया है। आरोप लगा है की अमरजीत नट पूर्व में शराब बेचने के मामले में जेल गया था। जेल से छूट कर आने के बाद पुनः चोरी छुपे देसी शराब बेच रहा था। जब छापेमारी किया गया तो उसके घर के पीछे झाड़ी में एक गैलन में 35 लीटर देसी शराब बरामद हुआ। पुलिस कार्रवाई को देख आरोपित फरार हो गया। सहायक अवर निरीक्षक श्री सिंह ने शराब बिक्री एवं भंडारण के आरोप में अमरजीत नट को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है तथा उसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग