राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बढ़ती महंगाई के विरोध में भाकपा माले ने दिया धरना

राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। बढ़ती महंगाई एवं मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मनरेगा मजदूर सभा एवं भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय के सामने विशाल धरना प्रदर्शन किया।धरना को संबोधित करते हुए जिला कमिटी के सचिव सभापति राय ने कहा कि पूरे प्रखंड में मनरेगा योजना में लूट मची है। मजदूरों को काम नही देकर जेसीबी से कार्य कराये जा रहे हैं। वही ऐसे लोगो के खाते पर पैसे डाले जा रहे है जिसमे जनप्रतिनिधियों का भारी कमीशन रहता है। उन्होंने कहा कि आज बढ़ती महंगाई से जनता कराह रही है। गैस सिलेंडर एवं पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे है वही गरीब की थाली से दाल एवं सब्जी गायब है। धरना को इनौस नेता विजय कुमार सिंह ,आइसा नेता अनुज कुमार दास, मनरेगा मजदूर सभा के नागेंद्र कुशवाहा, लगन राम, सुशील कुमार पांडेय ने भी संबोधित किया। धरना की समाप्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी सात सूत्री मांगो से संबंधित ज्ञापन  प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा। उनकी प्रमुख मांगो में मनरेगा घोटाले की सर्वदलीय जांच कराने, मनरेगा को कृषि कार्य से जोड़ने एवं कृषि मजदूरी देने, मनरेगा मजदूरों को साल में दो सौ दिन काम एवं छह सौ रुपये मजदूरी निर्धारित करने, कोरोना काल मे बेकार हुए मजदूरों को कोरोना भत्ता देने, बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने आदि मांगे शामिल हैं।